{"_id":"5ba67207867a557eab5acf1f","slug":"1537634804161-53-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.53 करोड़ की प्लास्टिक सर्जरी बर्न यूनिट नहीं किसी के काम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.53 करोड़ की प्लास्टिक सर्जरी बर्न यूनिट नहीं किसी के काम की
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बनी बर्न यूनिट को प्लास्टिक सर्जन का इंतजार है। दो साल बाद भी स्टाफ न मिल पाने के कारण यूनिट में लगे उपकरण बर्बाद हो रहे हैं। झुलसे मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी शासन स्तर से मदद न मिलने की बात कह रहे हैं।
लोहिया अस्पताल में पड़ोसी जिलों के मरीज भी आते हैं। झुलसे मरीजों के उपचार के लिए सपा सरकार ने बर्न यूनिट का निर्माण कराया था। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ कानपुर ने 1 करोड़, 53 लाख 26 हजार में किया है। कार्यदायी संस्था ने इसे 12 दिसंबर 2016 को हैंडओवर कर दिया। सभी को उम्मीद थी कि शीघ्र ही बर्न यूनिट शुरू हो जाएगी। लेकिन दो साल से बर्न यूनिट को प्लास्टिक सर्जन नहीं मिल सका है। यूनिट पर ताला लटक रहा है।
इस यूनिट को चालू करने के लिए प्लास्टिक सर्जन की जरूरत है। इसके अलावा अन्य स्टाफ भी नहीं है। स्टाफ की कमी से इसे चालू नहीं कराया जा सका। इस यूनिट के चालू होने से गंभीर झुलसे मरीजों को राहत मिलेगी। इसे चालू कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।- डा. राजेश तिवारी (सीएमएस)