{"_id":"5ba29062867a557f195f4204","slug":"153738043217-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोर की लोहिया अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोर की लोहिया अस्पताल में मौत
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बुखार से किशोर की मौत हो गई। बुखार के कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, डॉक्टरों के न होने पर ओपीडी में मरीजों ने हंगामा किया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर सरैया निवासी आसिफ (15) पुत्र निसार एक स्कूली बस में हेल्पर था। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को बस के चालक ने आसिफ को दवा के लिए पैसे देकर वहां से भेज दिया। आसिफ जसमई स्थित मस्जिद के बाहर लेट गया। पूरी रात वह घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह गांव के ही एक युवक ने आसिफ को वहां पर लेटा देखा तो इसकी सूचना उसके भाई दिलशाद को दी। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर चले गए। हालांकि अस्पताल कर्मचारियों ने इसकी सूचना मेमो भेज कर पुलिस को दी।
लोहिया अस्पताल में इस समय कई मरीज बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती हैं। बुधवार को ओपीडी में मरीजों की लंबी लंबी लाइन लगी थीं। यहां पर फिजीशिन डॉक्टर अशोक कुमार के कक्ष में ताला लगा था। सर्जन डॉक्टर गौरव मिश्रा अवकाश पर चल रहे हैं। डॉक्टर बीके दुबे आपरेशन कक्ष में गए थे। डॉक्टर मनोज पांडेय का आफ होने से उनके कक्ष में भी ताला लगा था। डॉक्टर एसपी सिंह, डॉक्टर नन्हूमल और डॉक्टर शेखर सक्सेना के कक्षों में मरीजों की लाइन लगी थी। यहां पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। मरीजों का कहना था कि यहां पर डॉक्टरों के न होने से उन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया।