{"_id":"5ba2905f867a557f6149ce93","slug":"15373804293-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे होमगार्ड, जीआरपी ने कब्जे में ली रायफलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते रहे होमगार्ड, जीआरपी ने कब्जे में ली रायफलें
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। ड्यूटी की जगह रेलवे स्टेशन पर सोते मिले दो होमगार्ड की राइफलें जीआरपी के जवानों ने कब्जे में ले ली। थानाध्यक्ष को राइफलें सौंप दीं। एसओ ने जिला कमांडेंट को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है।
कसबे में रात को सुरक्षा की दृष्टि से थाना स्तर से होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाती है। सोमवार रात होमगार्ड धर्मेंद्र कुमार और श्यामपाल की ड्यूटी कसबा के सराफा बाजार में लगी थी। देर रात गश्त के दौरान जीआरपी के जवानों को रेलवे स्टेशन पर दोनों होमगार्ड सोते मिले। पास में ही उनकी राइफलें रखी थीं। जीआरपी के जवानों ने उनके पास रखी राइफलें कब्जे में ले लीं और थानाध्यक्ष को सौंप दी।
जानकारी होने के बाद कंपनी कमांडर जेपी यादव ने होमगार्डोें की लापरवाही की रिपोर्ट एसओ को दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों होमगार्डों पर कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट जिला कमांडेंट को भेज दी है।