{"_id":"5b9d4d4c867a557f180c4154","slug":"153703557813-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान मित्र करवाएंगे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान मित्र करवाएंगे इलाज
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। आयुष्मान योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति कर रही है। यह लोग आम जनता को आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा मरीज के रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज कराने तक की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय में साक्षात्कार भी हुए। इसमें महज चार लोग ही साक्षात्कार देने पहुंचे। तीन लोगों का चयन किया गया है। हालांकि अभी फाइनल मुहर नहीं लगाई गई है।
जिले के प्रत्येक आयुष्मान अस्पताल में एक-एक आयुष्मान मित्र की नियुक्ति की जानी है। यह लोग गांवों में जाकर योजना का प्रचार-प्रसार भी करेंगे। साथ ही अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज की पूरी सहायता करेंगे। यह मरीज का ऑनलाइन रजिस्ट्रेंशन कराने से लेकर दवा दिलाने व कैशलेस इलाज कराने में मदद करेंगे। मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध कराएंगे। इनके ऊपर एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी। जिले में अब तक लोहिया अस्पताल पुरुष व महिला और लिंजीगंज सिविल अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल हो चुके हैं। इसके लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से आयुष्मान मित्रों की भर्ती की जानी है। जिले में इसकी जिम्मेदारी सोलवेशन कंपनी को दी गई है। कंपनी ने नौ अभ्यर्थियों के नाम दिए थे। शनिवार को इसके लिए सीडीओ व सीएमओ ने साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार के लिए महज चार लोग ही पहुंचे। इसमें से तीन को चयनित कर लिया गया है।
कम मानदेय के कारण नहीं आए
योजना के अंतर्गत आयुष्मान मित्रों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इससे चार लोग साक्षात्कार देने पहुंचे। हालांकि आयुष्मान मित्र को प्रति रजिस्ट्रेशन कुछ प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
शनिवार को आयुष्मान मित्रों का साक्षात्कार लिया गया था। इसमें से तीन लोगों का चयन किया गया है। साक्षात्कार के लिए चार ही लोग आए थे। - अरुण कुमार, सीएमओ