{"_id":"5b9560b0867a557ff83019e3","slug":"153651625715-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन दवा बांट गांव का रास्ता भूली स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन दवा बांट गांव का रास्ता भूली स्वास्थ्य टीम
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। गांव बसई खेड़ा में मलेरिया फैलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दिन गांव में दवा बांटने के बाद वहां जाना भूल गई। इससे गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहर है। गांव में करीब 40 से अधिक लोग मलेरिया की चपेट में हैं। एक पखवारे में करीब छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रोजाना टीम को गांव में भेजने की बात करते हैं, लेकिन टीम गांव नहीं भेजी जाती। इससे गांव के लोग उपचार न होने से बेहाल हैं।
बसई खेड़ा गांव में करीब 15 दिन से मलेरिया फैला है। रोजाना कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। दस दिन पूर्व डाक्टरों की टीम दो दिन लगातार गांव गई। वहां ग्रामीणों को दवा बांटी। इसके बाद टीम ने गांव में जाना छोड़ दिया। धीरे-धीरे मलेरिया बुरी तरह गांव में फैलने लगा। प्रधान अरविंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया। सीएचसी प्रभारी सुमित शाक्य ने टीम भेजने की बात कहने के बाद भी टीम को गांव नहीं भेजा। इससे गांव के कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे हैं तो कुछ लोग झोलाछाप से दवा लेने को मजबूर हैं।
एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार ने बताया कि मलेरिया फैलने पर स्वास्थ्य टीम के बसई खेड़ा न जाने की जानकारी नहीं है। सोमवार को स्वास्थ्य टीम को गांव भेज कर ग्रामीणों का उपचार कराया जाएगा।