फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महाविद्यालय के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

महाविद्यालय के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Thu, 30 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पेंशन बहाली के लिए गुरुवार को महाविद्यालय के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। वहीं, परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहा तो कहीं शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाया।

पुरानी पेंशन बहाली मंच के तहत शिक्षक और राज्य कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन बद्री विशाल महाविद्यालय में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। इसके अलावा मानदेय शिक्षकों का विनियमितीकरण करने की मांग उठाई। इस दौरान उपाध्यक्ष डा. माधुरी दुबे, डा. प्रभात सिंह, डा. हृदेश कुमार, डा. रंजना सिंह, विकास कुमार, अभिषेक शुक्ल, रजनी रानी, सुरेंद्र सिंह, शशिकांत, सुबोध मिश्र, मनोज कटियार, हर्ष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, कलम बंद हड़ताल के तहत कहीं परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य हुआ तो कहीं शिक्षक बैठे रहे और शिक्षण कार्य नहीं कराया। इससे बच्चे मस्ती करते रहे। शिक्षकों ने स्कूलों में पहुंच कर प्रदर्शन भी किया। गांव मौधा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने शिक्षण कार्य कराया। प्राथमिक विद्यालय माडल शंकरपुर में शिक्षक बैठे रहे और बच्चे परिसर में मस्ती करते रहे। राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, शिक्षकों ने कई स्कूलों में पहुंच कर शिक्षण कार्य बंद कराया। राजेपुर विकास खंड कार्यालय में शिक्षक और कर्मचारियों ने पहुंच कर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय कनकापुर पहुंच कर बैठक की। इसमें कहा गया कि 31 अगस्त को सभी शिक्षक और कर्मचारियों को एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होना होगा। इस दौरान संतोष गुप्ता, अमरीश पटेल, पवन यादव, विनय कटियार, अनुज भारद्वाज, गौरव, रामवीर, अभय यादव, सत्यदेव वर्मा, पंकज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed