{"_id":"5b78642342c792464c73d13b","slug":"153461660219-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। संविदा कर्मियों व बिजली कर्मचारियों को उपकेंद्रों से हटाए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया है।
कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों को हटाने के आदेश का संगठन ने विरोध किया था। इस पर प्रमुख सचिव ऊर्जा ने अनुभवी संविदा कर्मचारियों को न हटाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद संविदा कर्मचारियों को हटा कर पूर्व सैनिकों को लगाया जा रहा है। इससे कई सालों से संविदा पर तैनात कर्मचारियों का रोजगार छिन रहा है। बिना किसी दोष के कर्मचारी को न हटाया जाए।
जिन टीजीटू (टेक्निकल ग्रुप टू)को हटाया गया है, उनको अविलंब समायोजित किया जाए। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो संविदा कर्मचारी हड़ताल भी करेंगे। अध्यक्ष आदिल खां, रवींद्र सिंह, विशाल वर्मा, शिव कुमार, धीरज कुमार, रिजवान खां, रामेंद्र कटियार, शैलेश कुमार, सुधीर कुमार, महेंद्र कुमार, बंटी, बलवीर सिंह मौजूद रहे।