{"_id":"5b6740914f1c1b096a8b569d","slug":"15334933864-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार समायोजन प्रक्रिया में पूर्ति विभाग का खेल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार समायोजन प्रक्रिया में पूर्ति विभाग का खेल जारी
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिलापूर्ति विभाग ने कोटेदारों के समायोजन प्रक्रिया में खेल कर दिया है। 11 दिन पहले शहर क्षेत्र के चिह्नित 18 कोटेदारों में आठ को विभाग ने अमान्य से मान्य में कर दिया है।
खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त आलोक सिंह ने पहले 22 मई और फिर 24 जुलाई को जिलापूर्ति विभाग को पत्र भेजकर आदेश दिए थे कि जिले में 300 से कम राशनकार्ड वाली दुकानों को निरस्त कर उनके राशनकार्डों को पड़ोस के कोटेदार से संबद्ध कर दिया जाए। उन्होंने 31 जुलाई तक हर हाल में कोटेदारों की समायोजन सूची भेजने को कहा था। ऐसा न करने पर जिलापूर्ति अधिकारी पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। विभाग ने साठगांठ कर 25 जुलाई को फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के 91 में से 18 कोटेदारों की सूची बना दी, जबकि 22 ऐसे कोटेदार थे, जिनकी दुकान में 300 से कम राशनकार्ड थे। अब शहर क्षेत्र में 18 में सिर्फ आठ कोटेदार ही मानकविहीन रह गए। पूर्ति निरीक्षक फर्रुखाबाद सनत कुमार से जब इस संबंध में जानकारी की तो वह चुप्पी साध गए। इतना जरूर कहा कि अभी वह बाहर हैं। लौटकर पूरी जानकारी देंगे। एक-दो दिन में कोटेदारों के समायोजन रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
25 जुलाई को कोटेदारों की जारी सूची
रईस अली खां (265) राशनकार्ड, अशोक कपूर (171), सौरभशंकर दुबे (196), चंद्रधर पांडेय (228), राजीव तिवारी (174), रमेशचंद्र (254), शिशुपाल सिंह (232), अजय चतुर्वेदी (218), मधुप्रभा सिंह (247), स्नेहलता (230), अंजली यादव (206), जवाहरलाल गुप्ता (222), रजनी पांडेय (257), दिलीप सिंह (213), विमला देवी (230), सर्वेंद्र (298) और अब्दुल गनी के (276) राशनकार्ड थे।
विज्ञापन
4 अगस्त को जारी सूची
रईस अली खां (322) राशनकार्ड, अशोक कपूर (183), सौरभशंकर दुबे (333), चंद्रधर पांडेय (307), राजीव तिवारी (202), रमेशचंद्र (256), शिशुपाल सिंह (237), अजय चतुर्वेदी (238), मधुप्रभा सिंह (389), स्नेहलता (287), अंजली यादव (303), जवाहरलाल गुप्ता (297), रजनी पांडेय (365), दिलीप सिंह (231), विमला देवी (246), सर्वेंद्र (301) और अब्दुल गनी के (322) राशनकार्ड थे।