फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जिपं अध्यक्ष ने सांसद पर अपमान करने का लगाया आरोप

जिपं अध्यक्ष ने सांसद पर अपमान करने का लगाया आरोप

Sun, 05 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष ने सांसद पर अपमान करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान देवी कठेरिया ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत पर नौकरानी कहकर अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने समर्थकों के साथ डीएम से मिलकर सांसद व उनके समर्थकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रविवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ डीएम से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि चार अगस्त की शाम को वह आवास पर थीं, उस समय भाजपा सांसद मुकेश राजपूत समर्थकों के साथ कार्यालय गए। अधिकारी और कर्मचारियों को बुलाकर कार्यालय में ताला डलवा बंद कराने की धमकी दी। उन्हें सभी के सामने नौकरानी कहकर अपमान जनक भाषा का इस्तेमाल किया। वह जिले की प्रथम नागरिक हैं। इससे सांसद के कहे शब्दों से उनका समाज में अपमान हुआ है। उनके समुदाय की जनता में प्रतिष्ठा एवं छवि गिरी है। अध्यक्ष ने सांसद व उनके समर्थकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने नौकरानी नहीं कहा और न कोई अपमान किया है। अध्यक्ष, एक ब्लाक प्रमुख के कहने केे अनुसार काम कर रही हैं। ब्लाक प्रमुख इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed