{"_id":"5b649be04f1c1b6f668b71e3","slug":"153332015316-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आई किशोरी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आई किशोरी की करंट से मौत
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जहानगंन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में करंट में चिपकी किशोरी की बचाने में दूसरी किशोरी की मौत हो गई। झुलसी किशोरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पाली (हरदोई) के अकोड़ा गांव निवासी घासीराम की बेटी सोनी की जहानगंज के महमदपुर गांव में शादी हुई थी। घासीराम की छोटी बेटी रोली (15) करीब एक साल से सोनी के घर पर रह रही थी। सोनी के घर में नाले के पास बिजली की अर्थिंग के लिए तार लगाया गया है। ये तार उसके घर में कपड़ा सुखाने के लिए लगे लोहे के तार में छू गया। इससे तार में करंट आने लगा।
शुक्रवार सुबह सोनी की चचेरी ननद बीनू पुत्री दिनेश (16) तार पर कपड़े सुखाने को डाल रही थी। तभी करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर रोली उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगी। तभी दोनों तार में चिपक गईं। परिजन दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ. नीरज यादव ने रोली को मृत घोषित कर दिया। बीनू को भर्ती कर लिया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
- कपड़ा सुखाने वाले तार में अर्थिंग से आ गया करंट
- बहन के घर में एक साल से रह रही थी किशोरी