{"_id":"5b649bd24f1c1b8f3e8b4eac","slug":"15333201395-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की डर से लौटे कर्मचारी, काम किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की डर से लौटे कर्मचारी, काम किया शुरू
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। आरटीओ के निरीक्षण के बाद कार्रवाई के डर से कर्मचारी एआरटीओ कार्यालय में पांच दिन बाद लौट आए। उन्होंने कार्यालय में आकर काम शुरू कर दिया है। कार्यालय का खराब हुआ सर्वर भी अब ठीक हो गया है।
एसपी ने एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर दलालों को पकड़ा था। उनके पास से भारी मात्रा में ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य अभिलेख मिले थे। इसमें कार्यालय के लिपिक विमलेश द्विवेदी, अजीत सचान और चार दलालों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से लिपिक अजीत सचान व विमलेश द्विवेदी ने कार्यालय में आना बंद कर दिया और अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था।
इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ था। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद हसीब ने इसकी रिपोर्ट आरटीओ को भेजी थी। आरटीओ कानपुर संजय सिंह ने गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। उनको भी कर्मचारी नदारद मिले। डीएम से वार्ता के बाद आरटीओ ने दोनों कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके डर से दोनों कर्मचारी शुक्रवार को कार्यालय लौट आए और काम शुरू कर दिया। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब ने बताया कि दोनों कर्मचारी लौट आए हैं। कार्यालय का खराब सर्वर भी ठीक हो गया है। अब कार्यालय में काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
-एफआईआर दर्ज होने से आना कर दिया था बंद
-आरटीओ के निरीक्षण में कर्मचारी मिले थे नदारद