फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गैर इरादतन हत्या में प्रेमी को दस साल की सजा

गैर इरादतन हत्या में प्रेमी को दस साल की सजा

Wed, 01 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या में प्रेमी को दस साल की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अपर जिला जज रवींद्र नाथ दुबे ने युवती की गैर इरादतन हत्या के मामले में प्रेमी को दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी संजीव कुमार एक युवती से प्रेम करता था। चार सितंबर 2013 को दोपहर में प्रेमी, प्रेमिका के घर गया था। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। संजीव ने युवती से साथ चलने का दबाव बनाया। युवती ने जाने से मना किया तो युवक ने गुस्से में युवती पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। चीख पुकार पर परिवार के लोग जाग गए और युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आठ सितंबर 2013 को मौत हो गई थी।
विज्ञापन


युवती के पिता ने संजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरोगा जगमोहन सिंह ने विवेचना के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने दलीलें पेश की। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed