{"_id":"5b560dd14f1c1b4b748b69b7","slug":"15323662842-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी अब अवकाश वाले दिन भी आम मरीजों को देखा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी अब अवकाश वाले दिन भी आम मरीजों को देखा जाएगा
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में अब छुट्टी वाले दिन भी मरीजों को देखा जाएगा। इसके साथ ही दवाइयां भी दी जाएगी। इसके लिए इमरजेंसी कक्ष में एक डॉक्टर को तैनात किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोहिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान रविवार को भी ओपीडी खोलने की बात सीएमएस डॉ. अशोक कुमार से की थी। इसके बाद ही सीएमएस ने इसकी व्यवस्था शुरू कर दी। अब अवकाश वाले दिन भी आम मरीजों को देखा जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी कक्ष में एक अलग से डॉक्टर को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जरनल दवाओं को इमरजेंसी कक्ष में रखा जाएगा। जिससे आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अवकाश वाले दिन भी जरनल मरीजों को देखने के लिए इमरजेंसी कक्ष में अलग से एक डॉक्टर तैनात किया जाएगा। ओपीडी की दवाओं को भी वहां पर रखा जाएगा।
मालूम हो कि अभी तक अवकाश वाले दिन ओपीडी बंद रहती थी। इसके दूसरे दिन ओपीडी में मरीजों की भीड़ हो जाती थी। जिससे मरीजों को देखने में भी डॉक्टर ज्यादा समय नहीं दे पाते थे। अब अवकाश वाले दिन मरीजों को सही से देखकर उनका इलाज किया जाएगा।