{"_id":"5b560dcd4f1c1b44748b667a","slug":"15323662814-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर ने सुपरओवर में जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर ने सुपरओवर में जीता फाइनल
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। स्व. संजय यादव मेमोरियल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शमसाद क्रिकेट क्लब सहावर ने सुपर ओवर में इरफान क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल ट्राफी जीत ली। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने विजेता टीम को 30 और उप विजेता टीम के कप्तान को 20 हजार रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया।
हाजीगंज याकूतगंज मैदान पर रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। शमसाद क्रिकेट क्लब के कप्तान ईशान ने टॉस जीतकर निर्धारित 13 ओवर में 99 रन बनाए। रोमांचक हुए मुकाबले में इरफान इलेवन फर्रुखाबाद की टीम भी 99 रनों पर ढेर हो गई। मैच टाई होने के बाद सुपरओवर खेला गया, जिसमें शमसाद क्रिकेट क्लब सहावर ने दो रन से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
मैन आफ द मैच अमित और मैन आफ द सीरीज नईम को चुना गया। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने ट्राफी बांटी। अंपायरिंग वाहिद अंसारी और सफ्दर अंसारी ने की। इस अवसर पर अजय यादव, लईक अंसारी, जहांगीर, नाजिर, राशिद, रिंकू अग्निहोत्री, आदेश शर्मा, अरविंद यादव और शीलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।