{"_id":"5b560cf54f1c1b8f568b60b5","slug":"1532366065727-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 जुलाई को पड़ेगा खग्रास चंद्रग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 जुलाई को पड़ेगा खग्रास चंद्रग्रहण
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। 27 जुलाई को भारतवर्ष में खग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा। यह चंद्रग्रहण कुछ राशियों के जातकों के लिए लाभदायक होगा। चंद्रग्रहण को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
रेलवे रोड स्थित श्री पांडेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा का कहना है कि 27 जुलाई को रात 11.05 बजे खग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा। यह चंद्रग्रहण रात 2.49 बजे को मोक्ष होगा। वृश्चिक, मेष और मीन राशि वाले जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण अत्यधिक शुभ रहेगा।
आचार्य योगीराज दबे का कहना है कि चंद्रग्रहण के समय दान और धार्मिक ग्रंथों आदि का पढ़ना शुभ रहता है। 27 जुलाई को दोपहर 2.55 बजे से सूतक शुरू होगा। इसके बाद प्रसाद का विधान नहीं है। केवल भगवान के दर्शन ही करें। उन्होंने बताया कि मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सूतकों में मंदिर के पट बंद रखे जाएं। घरों में भी जिन लोगों ने पूजन के लिए मंदिर बना रखा हो या फिर कोई स्थान तो उसे बंद रखें।