फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अधिकारियों के गले की फांस बना लोहिया अस्पताल

अधिकारियों के गले की फांस बना लोहिया अस्पताल

Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के गले की फांस बना लोहिया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले का सबसे बड़ा अस्पताल राम मनोहर लोहिया अधिकारियों के गले की फांस बन गया है। जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी लगातार इसका निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने खामियां मिलने पर लोहिया के स्टाफ व सीएमओ को खरीखोटी भी सुनाई थी। दो दिन में एडीएम भी चार बार लोहिया अस्पताल आकर व्यवस्थाओं को परख चुके हैं।

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ शहर आ रहे हैं। वे लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करेेंगे। यही निरीक्षण डीएम सहित जिले के आला अधिकारियों के लिए गले की फांस बना हुआ है। यही कारण है कि चार दिन में जिलाधिकारी मोनिका रानी दो बार लोहिया अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी हैं। आलम यह है कि तीन दिन पहले वह रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे लोहिया अस्पताल गईं थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने सीडीओ, एडीएम व एसपी के साथ लोहिया का निरीक्षण किया था। इसमें खामियां मिलने पर सीएमओ व अन्य कर्मचारियों को निलंबन की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को ही उन्होंने सीएमओ को समीक्षा बैठक से व्यवस्थाएं सुधारने के लिए भेज दिया था। इसके बाद से तीन बार एडीएम गुलाबचंद लोहिया अस्पताल आ चुके हैं। इससे लोहिया अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


डीएम व सीएमओ पर हो चुकी है कार्रवाई
एक साल पहले लोहिया अस्पताल में 49 बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। उस समय इसकी गाज तत्कालीन सीएमओ और जिलाधिकारी पर गिरी थी। दोनों का ही यहां से तबादला हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed