फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दूसरे स्थानों से यात्री पकड़ेंगे रोडवेज बसें

दूसरे स्थानों से यात्री पकड़ेंगे रोडवेज बसें

Wed, 18 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दूसरे स्थानों से यात्री पकड़ेंगे रोडवेज बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद के यार्ड डेवलपमेंट के निर्माण के दौरान आ रही दिक्कतों के चलते जिलाधिकारी ने रोडवेज बसों का संचालन बस अड्डे से रोक दिया है। पहली अगस्त तक रोडवेज बसों का संचालन अन्य तीन स्थानों से कराया जा रहा है।

रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद का निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा है। मौजूदा समय में यार्ड डेवलपमेंट कार्य प्रगति पर है। इंटरलाकिंग पेवर ब्रिक लगाई जानी है। रोडवेज परिसर के अंदर बसों के आवागमन के चलते रोलर चलवाने, पेवर ब्रिक लगवाने में दिक्कत आ रही है। जिलाधिकारी के आदेश पर 17 जुलाई से एक अगस्त 2018 तक रोडवेज बसों को तीन स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। यहीं से यात्री बसों को पकड़ रहे हैं। बुधवार को यात्रियों को बसें पकड़ने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली के लिए कादरीगेट के पास, आगरा, इटावा के लिए मिशन अस्पताल और दिल्ली व एटा के लिए बद्री विशाल डिग्री कालेज के पास रोडवेज बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed