{"_id":"5b4ce1bf4f1c1b3a748b522f","slug":"15317651801-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते होमगार्ड की बेटी की झुलसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते होमगार्ड की बेटी की झुलसी, मौत
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। गैस चूल्हे पर सोमवार को खाना बनाते समय आग लगने से होमगार्ड की बेटी झुलस गई। आसपास के लोग उसे नर्सिंगहोम लेकर गए। यहां से लोहिया अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
कोतवाली शहर के सलावत खां मोहल्ला निवासी होमगार्ड ओमप्रकाश राजपूत की फतेहगढ़ कोतवाली में रात की ड्यूटी थी। सोमवार की सुबह वह 10 बजे घर पर पहुंचा। उसकी पत्नी ज्ञानवती बीमार होने के कारण कमरे में लेटी थी। ओमप्रकाश घर से एटीएम कार्ड लेकर रेलवे रोड की ओर जाने की बात कह कर घर से चला गया। ओमप्रकाश की बेटी कामिनी (16) गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह झुलस गई।
चीख सुनकर बीमार मां और स्थानीय लोग पहुंचे और आग बुझाई। घटना की सूचना देने के लिए एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन फोन न लग पाने पर पड़ोसी रंजीत अपनी ठेली से किशोरी को तेज धूप में नाला मछरट्ठा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।