फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शिक्षकों ने सांसद के सामने रखी अपनी बात

शिक्षकों ने सांसद के सामने रखी अपनी बात

Sun, 15 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने सांसद के सामने रखी अपनी बात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के पदाधिकारियों ने रविवार को सांसद मुकेश राजपूत को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

तीन दिन पहले माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवेश शाक्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने कायमगंज और भोजपुर विधायकों को ज्ञापन दिया था। रविवार को पदाधिकारी ठंडी सड़क स्थित सांसद मुकेश राजपूत के आवास पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग उठाई कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा नियमावली निर्गत की जाए, जिसमें उनके अनुमोदन की व्यवस्था हो और इनके परिवारों के भरण-पोषण के लिए सम्मानजनक मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए और पूर्व की भांति शैक्षिक सत्र जुलाई माह से ही प्रारंभ किया जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश राजपूत, महिपाल सिंह, मीडिया प्रभारी सुब्रत शाक्य, विजय सिंह पाल, भानुप्रताप सिंह, सुनील कुमार, मोहन शाक्य, संजीत गंगवार, सुलभ गंगवार, मनीष कुशवाह और अवधेश सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed