फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रत्येक ब्लाक में होगी छात्रवृति की कार्यशाला

प्रत्येक ब्लाक में होगी छात्रवृति की कार्यशाला

Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक ब्लाक में होगी छात्रवृति की कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के प्रत्येक ब्लाक में इस बार छात्रवृत्ति पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्रों को आवेदन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि हर साल इस तरह की कार्यशाला जिला मुख्यालय में ही लगती है। इसमें गांवों के विद्यार्थी हिस्सा नहीं ले पाते थे। इस बार प्रत्येक ब्लाक में कार्यशाला लगेगी और विद्यार्थियों को आवेदन करने में बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र अपना आवेदन पत्र कंप्यूटर ऑपरेटर या साइबर कैफे संचालक से भरवाते हैं। फार्म में जरा सी भी गड़बड़ी होने पर या खाता संख्या गलत हो जाने पर छात्रवृत्ति रोक दी जाती है। जब तक छात्र को पता चलता है तब तक समय खत्म हो जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल लगभग 12 हजार छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आई थी।
विज्ञापन


इस वजह से नहीं मिल पाती है सूचनाएं
साइबर कैफे या कंप्यूटर ऑपरेटर से फार्म भरवाए जाने पर वे लोग ज्यादातर फार्म में अपना ही फोन नंबर डाल देते हैं या फिर कोई भी दस अंक भरकर कॉलम भर देते हैं। इससे छात्रों को सूचनाएं नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए होती हैं गड़बड़ी
छात्र अपना फार्म भरने के बाद घर में आराम से बैठ जाते हैं। जब किसी साथी की छात्रवृत्ति आ जाती है तभी जांच पड़ताल शुरू करते हैं। तब तक देर हो जाती है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यदि छात्रों को समय रहते समस्या का पता चल जाए तो वह उसमें सुधार कर सकते हैं। सिर्फ विद्यार्थी ही अपनी लाग इन आईडी से फार्म में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed