फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   वोट नहीं कटवाया तो हो जाएगी जेल

वोट नहीं कटवाया तो हो जाएगी जेल

Sun, 17 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
वोट नहीं कटवाया तो हो जाएगी जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। यदि आप दो जगह से मतदाता हैं तो एक जगह अपना नाम कटवा लें। ऐसा न करना आपको भारी पड़ सकता है। इसमें एक साल की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकती हैं। नाम हटाने से लेकर नाम जुड़वाने व संशोधन कराने के लिए फार्म बीएलओ से प्राप्त कर सकते हैं।

जिले में बहुत से लोग ऐसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनके दो-दो जगह वोट हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में दर्ज है कि ऐसा करने पर एक साल कैद या जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है।
विज्ञापन


30 जून तक चलेगा मतदाता पुनरीक्षण
जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान दो मई से चल रहा है। यह 30 जून तक चलेगा। इस दौरान किसी भी समस्या के लिए मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले जिम्मेदार
जिला उपनिर्वाचन अधिकारी एडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि किसी के दो जगह वोट होने पर कोई शिकायत होगी तो तुरंत ही कार्रवाई की जाएगी। कोई जानबूझकर दो जगह वोट बनवाता है तो यह गलत है। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये फार्म आ सकते हैं आपके काम
फार्म-6: नए वोटर बनने के लिए और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर किसी अन्य पोलिंग स्टेशन में नाम बदलवाने के लिए।
फार्म 6ए: विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक के लिए।
फार्म7: किसी वोटर का नाम शामिल होने पर आपत्ति और नाम हटाने के लिए।
फार्म 8: मतदाता सूची की किसी भी गलती को ठीक करवाने या फिर फोटो शामिल करवाने के लिए।
फार्म8 ए: एक ही विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ बदलने के लिए।

फार्म यहां करें जमा
जिला निर्वाचन कार्यालय में
तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में
मतदाता पंजीकरण कार्यालय में
संबंधित पोलिंग के बूथ लेवल अधिकारी को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed