{"_id":"5b22abc44f1c1bfd6e8b7b22","slug":"15289988538-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना के पेच में अन्य योजनाएं फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना के पेच में अन्य योजनाएं फंसीं
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चलते जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) में संचालित अन्य योजनाएं ठंडे बस्ते में पड़ी हैं। अभी तक मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना से बनने वाली सड़कों का निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हो सका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले भर में करीबन 20 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन कर रखे हैं। छह-सात माह से आवेदनों की जांच और डीपीआर बनवाने में डूडा के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक व्यस्त रहे। अब तक बीएलसी घटक के करीब 372 लाभार्थियों के खातों में 50 हजार की पहली किस्त पहुंच चुकी है। पीएम आवास योजना के चलते डूडा कार्यालय से संचालित होने वाली राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत दिए जाने वाले ऋण के आवेदकों के साक्षात्कार नहीं हो सके हैं। रोजाना आवेदनकर्ता कार्यालय साक्षात्कार की तिथि पता करने के लिए आते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं। 27 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में करीब 72 लाख रुपये से बनने वाली 12 सड़कों के लिए पहली किस्त के रूप में 36 लाख रुपये डूडा के खाते में पड़े हैं लेकिन अभी तक ठेकेदारों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। शासी निकाय की बैठक नहीं की गई है।
नवदिया फतेहगढ़ में आईएचएसडीपी योजना के तहत बन रहे आवासों का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा और भी कई योजनाएं हैं, जो या तो ठप पड़ी हैं या फिर काफी धीमी गति से चल रही हैं।
विज्ञापन
अन्य योजनाएं भी हो रहीं संचालित-पीओ
पीएम आवास योजना (शहरी) केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए इस पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि अन्य योजनाओं पर काम नहीं चल रहा है। हां गति जरूर कुछ धीमी है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना से बनने वाली सड़कों के लिए ठेकेदारों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। बेरोजगारों का साक्षात्कार इस बार डीएम लेंगी। जुलाई आखिरी तक आईएचएसडीपी के तहत बनने वाली कालोनी का कार्य भी खत्म हो जाएगा। - जय विजय सिंह (परियोजना अधिकारी)