{"_id":"5b16cf354f1c1baf6e8b671e","slug":"152822149810-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के जन्मदिन पर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के जन्मदिन पर किया रक्तदान
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन्मदिन पर मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर समेत चार लोगों ने रक्तदान किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। इसके अलावा छिबरामऊ के गनेश चौधरी मोहल्ला निवासी सुनीत चौहान और गाड़ीखाना फतेहगढ़ निवासी प्रहर्ष मिश्र ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. वीके गंगवार, जेई राजीव गोयल, पैथालॉजिस्ट डॉ. स्वाती बाजपेई, काउंसिलर सोहित कटियार, एलटी गिरीश कुमार, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एचपी सिंह और पंकज कुमार मौजूद रहे।
विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने भी लोहिया अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा। पदाधिकारियों ने मरीजों को फल व दूध के पैकेट बांटे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अविनाश दुबे, सौरभ शुक्ल, धैर्य सिन्हा, राहुल जैन, कपिल दुबे, अखिलेश कुमार, पवन पाल, अमित दुबे, गणेश दुबे, राम द्विवेदी, श्याम वार्ष्णेय, आलोक पांडेय, आशीष भारती, मीडिया प्रभारी संजीव राठौर आदि रहे।