{"_id":"5b1188564f1c1bfa6e8b5b21","slug":"15278756762-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलैंड की अग्नेशिका कर रही बौद्ध धर्म का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलैंड की अग्नेशिका कर रही बौद्ध धर्म का प्रचार
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पोलैंड से बुद्ध विहार आईं अग्नेशिका भगवान बुद्ध की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। उन्होंने भिक्षुओं और बौद्ध अनुयायियों को बौद्ध धर्म के बारे में जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव चिलसरी स्थित बुद्ध विहार में बौद्ध अनुयायियों की एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में पोलैंड से आई अग्नेशिका ने कहा कि पचास वर्षों से भारत आकर भगवान बुद्ध के विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रही हूं। संकिसा स्थित बौद्ध तीर्थ से प्रभावित होकर पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के विचारों का प्रचार प्रसार कर रही हूं। उन्होंने भिक्षुओं व बौद्ध अनुयायियों से कहा कि भारत के आदिवासी व अति पिछड़े समुदायों के लोगों को बौद्ध धर्म के बारे में जानकारी दी जाए।
अध्यक्षता कर रहे कर्मवीर शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध हम सबको प्रेम व समर्पण की सीख देते हैं। सभी लोग मिलजुल कर रहे और भगवान बुद्ध के बारे में लोगों को अधिक से अधिक बताएं। इस मौके पर लडै़ते लाल उत्तम, जयवीर सिंह, भंते बुद्ध रत्न, भंते पदम गुप्त, झब्बूलाल, ग्रीश बाबू, फूलसिंह, राजकुमार आदि रहे।