फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चार दिन बाद अस्पताल खुलने पर मरीजों की लगी भीड़

चार दिन बाद अस्पताल खुलने पर मरीजों की लगी भीड़

Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद अस्पताल खुलने पर मरीजों की लगी भीड़

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद।
दीपावली का अवकाश समाप्त होने पर चार दिन बाद लोहिया अस्पताल खुलने पर सोमवार को मरीजों की भीड़ लग गई। पर्चा बनवाने और डाक्टर को दिखाने को लेकर मरीजों में धक्कामुक्की हुई। मरीजों की लाइन लगवा कर पर्चा बनाया गया और डाक्टर ने देख कर दवा लिखी।


दीपावली त्योहार और रविवार पड़ने के कारण चार दिन अवकाश रहा। सोमवार को लोहिया अस्पताल खुलने पर बुखार, खांसी, जुकाम समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने को लेकर काउंटर के पास मरीजों में धक्कामुक्की हो गई। इस धक्कामुक्की में कुछ मरीज जमीन पर गिर पड़े। इनको उठाकर अलग बैठाया गया। भीड़ अधिक होने पर कर्मचारियों ने पर्चा बनवाने वाले लोगों की लाइन लगाई। इस कारण ओपीडी हाल भर गया।
विज्ञापन


खांसी, बुखार, जुकाम, दर्द के मरीज अधिक संख्या में आए थे। पर्चा बनवाने के बाद डाक्टरों के चेंबरों के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। यहां भी लाइन लगवा कर मरीजों के पर्चे एकत्र किए गए। इसके बाद पर्चों से नाम बोल कर मरीजों को बुलाकर डाक्टरों ने देखा और दवा लिखी। महिला अस्पताल में सिर्फ दो डाक्टर होने के कारण प्रसूता महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पर्चा बनवाने और डाक्टर को दिखाने को लेकर हुई धक्कामुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed