फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हादसे में युवक की मौत

हादसे में युवक की मौत

Mon, 16 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी बाल-बाल बच गया। युवक अपने एक दोस्त को उसके घर छोड़कर लौट रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के नगला नैन भोलेपुर निवासी अजय राजपूत (20) पुत्र राधाकृष्ण घुमना बाजार स्थित जितेंद्र कुमार की मोबाइल दुकान पर काम करता था। धनतेरस का त्योहार होने के कारण अजय रात में दुकान पर ही रुका था। वह ग्राहकों के लिए गिफ्ट पैक कर रहा था। सोमवार सुबह करीब चार बजे अजय जितेंद्र की बाइक लेकर अपने साथी सुमित को छोड़ने के लिए सातनपुर मंडी रोड पर गया था।
विज्ञापन


अजय हेलमेट नहीं पहने था। उसके साथ में उसका दूसरा साथी मृदुल भी था। वह साथी को छोड़ने के बाद घर के लिए लौट रहा था। जब वह आईटीआई के पास से गुजरा, तभी किसी वाहन की चपेट में आकर अजय घायल हो गया। उसका साथी बाल बाल बच गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वहां से भाग गया। घटना की सूचना मृदुल ने घायल के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर गए। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पिता और मां अनीता देवी परिवार के साथ अस्पताल पहुंची। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पिकप से भिड़ी निजी बस, चार घायल
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। कायमगंज से सवारियां भरकर एक पिकप फर्रुखाबाद आ रही थी। इस बीच थाना मऊदवाजा के गांव हथियापुर के पास कुछ सवारियों को उतरने के लिए पिकअप रुक गई। उसी समय कायमगंज की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस ने पिकप में टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सवार नवाबगंज के गांव मिल्क मौज मुल्ला निवासी विक्रम सिंह, हरदोई के कसबा गोकुल बेहटा निवासी निर्दोष कुमार, थाना मऊदरवाजा के गांव हरसिंगपुर गोवा निवासी राजन, मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी तौफीक घायल हो गए। दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगाें ने बस को रोकने के लिए पीछा किया।

इस बीच चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। एक अन्य घटना में थाना नवाबगंज के गांव सिरमौरा बांगर निवासी अजयपाल सोमवार की रात दुर्घटना में घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। वहीं जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव बड़ागांव निवासी रामराज और पत्नी मालती देवी सोमवार की रात हथियापुर में दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। कुछ समय बाद दंपति अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले गए।


ट्रैक्टर से दबकर किसान की मौत
कायमगंज (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कुंआ खेड़ा के गांव अहमदगंज निवासी रामनिवास रविवार की शाम को गन्डुआ स्थित अपने खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रामनिवास हैरो के नीचे आ गए। उनकी मौत हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार जब किसान काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो घरवालों को चिंता हुई। जाकर देखा तो रामनिवास का शव हैरो के नीचे पड़ा था। यह देख परिवारीजन फफक लगे। हादसा होने से मृतक की पत्नी व पुत्रों का रो-रो कर बुरा हाल है।

-साथी को घर छोड़ने के बाद लौटते समय हुई दुर्घटना
-मोबाइल की दुकान पर रात में काम करने के लिए रुका था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed