{"_id":"59e3a44e4f1c1b59678b60ea","slug":"15080910244-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर प्रदोषकाल में खरीददारी करना शुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर प्रदोषकाल में खरीददारी करना शुभ
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। धनतेरस पर प्रदोषकाल में खरीदारी करना अत्यंत शुभ रहेगा। प्रदोषकाल में खरीदारी करने से जातक का सुख समृद्धि व वैभव बढ़ेगा। साथ ही धनतेरस पर विधि विधान से पूजन करें।
कमालगंज के आचार्य योगीराज दुबे ने बताया कि धनतेरस पर धन के देवता कुबेर और धनवतरि की पूजा होती है। भगवान धनवंतरि विष्णु भगवान के अंशा अवतार हैं। शास्त्रों के अनुसार धनवंतरि के प्रकट होने पर ही धनतेरस पर्व मनाया जाता है। आचार्य बताते हैं कि इस बार धनतेरस पर प्रदोषकाल शाम 6:54 बजे शुरू होगा जो 11 बजे के बाद तक रहेगा।
उन्होंने कहा धनतेरस पर प्रदोषकाल में खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है। आचार्य दाताराम बताते हैं कि जिस समय धनवंतरि भगवान प्रकट हुए। उस समय उनके हाथ में कलश था, जिस वजह से धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस को लेकर लोहाई रोड स्थित बर्तन बाजार, नेहरू रोड, रेलवे रोड आदि बाजारों में आभूषण भंडार, कपड़ा और इलेक्ट्रानिक्स शोरूमों पर धनतेरस की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
व्यापारी किशन कन्हैया ने बताया धनतेरस की तैयारी पूरी हैं। वहीं सराफा दुकानदार अशोक रस्तोगी का कहना है धनतेरस को लेकर उनकी दुकान पर हीरे व सोने की विभिन्न डिजाइनों के आभूषण हैं।
इस तरह करें धनतेरस पूजन
दिन ढलने के बाद मिट्टी के दीये में तिल डालकर उसे जलाएं। दक्षिण दिशा में दीया रखकर कुबेर व धनवंतरि को फूल, गुलाल और रोली अर्पित करें। इसके बाद खीर का भोग लगाएं।
धनतेरस पर राशिवार ये करें खरीददारी
मेष- मूंगा धातु, ताम्र पात्र, लाल वस्त्र।
वृष- सफेद वस्त्र, चांदी की वस्तु, ओपल रत्न।
मिथुन- स्टील धातु, पन्ना, हरे कपड़े, फल।
कर्क- चांदी, सफेद कपड़े, मोती।
सिंह- सोना, गुलाबी कपड़े, कांस्य धातु, माणिक्य रत्न।
कन्या- ताम्र पात्र, हरा कपड़ा, पन्ना, फल।
तुला- सफेद कपड़ा, ओपल रत्न, सोना-चांदी।
वृश्चिक- लाल कपड़े, तांबे का पात्र, मूंगा।
धनु- सोना, पीला कपड़ा, अष्टधातु, पुखराज रत्न, पीले फल।
मीन- सोना, अष्ट धातु, पीला कपड़ा, पुखराज रत्न, पीले फल।
मकर व कुंभ- अष्टधातु, स्टील, बैगनी रंग के कपड़े, नींबू।
कल दोपहर से शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। दीपावली के त्योहार को लेकर शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रूपरेखा तैयार की है। धनतेरस के दिन से दीपावली तक बड़े वाहनों पर रोक लगा दी है। सीओ सिटी ने शहर के में फोर्स को तैनात कर बड़े वाहनों पर शहर के अंदर जाने पर रोक लगा दी है। शहर के लालगेट तिराहा, रेलवे रोड तिराहा, तिकोना चौकी और नाला मछरट्ठा पर फोर्स को तैनात कर बड़े वाहनों के अंदर आने पर रोक लगा दी। धनतेरस के दिन दोपहर दो बजे से टेंपो, कार के अलावा अन्य वाहन अंदर नहीं जाएंगे। जाम की स्थिति न बन सकें। फतेहगढ़ चौराहा, कोतवाली गेट और कोतवाली फतेहगढ़ से कचहरी रोड पर पुलिस को तैनात किया गया।
-6:54 बजे से लगेगा प्रदोषकाल, बाजार सजने लगे
अमर उजाला ब्यूरो