फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गिलहरी ने ठप कर दी फतेहगढ़ के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति

गिलहरी ने ठप कर दी फतेहगढ़ के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति

Thu, 12 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
गिलहरी ने ठप कर दी फतेहगढ़ के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति
फर्रुखाबाद। बिजली के पोल पर लगे इंसुलेटर में गिलहरी घुसने से आए फाल्ट के कारण फतेहगढ़ फीडर ठप हो गया। इस कारण एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो दो घंटे की इमरजेंसी कटौती हो गई। इस कारण फतेहगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों के लोग पूरे दिन बेहाल रहे।
विज्ञापन


फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के फतेहगढ़ फीडर से करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों को बिजली जाती है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला नवदिया के पास बिजली के पोल पर लगे इंसुलेटर के पास गिलहरी पहुंच गई। तार से टच होते ही 11 हजार लाइन में फाल्ट आ गया और गिलहरी वहीं मर गई।
विज्ञापन


फाल्ट के कारण फीडर से होने वाली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने इंसुलेटर को हटा कर दूसरा लगाया। 1:55 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई कि 2 से 4 बजे तक के लिए इमरजेंसी कटौती कर दी गई। इस कारण 12 से 4 बजे तक फतेहगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लोकल फाल्टों के कारण सुबह और शाम के समय बिजली आंख मिचौली का खेल करती रही। दिन भर बिजली आपूर्ति का बुरा हाल होने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे।


आज बंद रहेगी बिजली
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। 33/11 विद्युत उपकेंद्र ठंडी सड़क के चौक फीडर पर डबल सर्किट का काम शुक्रवार को कराया जाएगा। यह काम सुबह छह बजे से देर शाम तक चलेगा। इस कारण दिन में एक दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अवर अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि सुबह छह से शाम आठ बजे तक चौक फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। दीपावली से पूर्व चौक फीडर का काम पूरा कराकर उसको चालू किया जाना है।

-लोकल फाल्ट और कटौती से उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed