फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

Wed, 11 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत
फर्रुखाबाद। सड़क के गड्ढे में फंसकर महिला बाइक से नीचे गिर गई। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। महिला को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर पथराव कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर को जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली कायमगंज के गांव नगला पंचम निवासी पूर्व सैनिक स्व. फेरु सिंह की पत्नी कैलाश्री (55) बुधवार दोपहर बेटे रविंद्र यादव के साथ बाइक से सैन्य अस्पताल से दवा लेकर घर जा रही थी। जब यह लोग मऊदरवाजा के हथियापुर बाजार से गुजरे, तभी सड़क पर गड्ढे में फंसकर महिला बाइक से नीचे गिर पड़ी। उसी समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर पथराव कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कोतवाल भुवनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर माहौल को शांत किया। भीड़ लगाने से जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी प्रकार कोई बवाल न हो इसलिए पुलिस ने शव को प्राइवेट वाहन से पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आक्रोशित परिजनों को पुलिस अपनी जीप पर बैठाकर ले गई। कोतवाल ने बताया कि महिला दवा लेकर घर लौट रही थी। उसी समय हादसा हो गया।


दुर्घटना में दो घायल
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। महलई निवासी जितेंद्र कुमार मंगलवार की रात दुर्घटना में घायल हो गए। इसी थाने के गांव बरौन निवासी रतीराम हादसे में घायल हो गए। इन लोगों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। कुछ समय बाद परिजन घायलों को निजी अस्पताल लेकर चले गए।

-ग्रामीणों ने पथराव कर ट्रैक्टर में आग लगाने का प्रयास किया
-पुलिस ने आननफानन में शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed