{"_id":"59d918444f1c1bd9538b64bd","slug":"150739980417-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी रूप से अस्वस्थ युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी रूप से अस्वस्थ युवक ने फांसी लगाई
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। कुइया गांव में शुक्रवार रात मानसिक बीमार युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पेड़ पर शव लटकता देख ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के कुइया गांव निवासी रामनरेश के तीन बेटे राजू (26), संजू और विकास हैं। तीन भाइयों में अभी तक सिर्फ विकास की शादी हुई है। राजू दिमागी रूप से अस्वस्थ रहता था। कई साल पहले आगरा में उसका इलाज कराया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद से वह घर पर ही रहता था। राजू अक्सर गांव में घूमने निकल जाता था। शुक्रवार शाम को भी वह घर से निकल गया था। शनिवार सुबह करीब सात बजे गांव के लोग खेतों की ओर गए थे। तो गांव के अमरेश पाल के खेत में उसका शव आम के पेड़ पर लटका था। ग्रामीणों की सूचना पर पिता, मां रामबेटी और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
-खेत में पेड़ से लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो