फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सितंबर की गर्मी कर रही बीमार

सितंबर की गर्मी कर रही बीमार

Tue, 19 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सितंबर की गर्मी कर रही बीमार
फर्रुखाबाद। सितंबर में गर्मी के तीखे तेवरों ने बीमारियों में इजाफा कर दिया है। लोहिया अस्पताल में इस समय मरीजों की भीड़ लग रही है। सोमवार को ओपीडी में 1410 मरीजों के रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, डायरियां, त्वचा रोगों के मरीज थे। मरीजों की भीड़ के चलते पर्चे से बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक धक्कामुक्की होती रही। बुखार से पीड़ित पांच मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल के पर्चा काउंटर पर सुबह साढ़े सात बजे से ही लाइन लग गई थी। सुबह आठ बजे काउंटर खुलते ही पर्चा बनवाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। इस पर कर्मचारियों ने होमगार्ड को बुलाया, उसके बाद एक-एक कर मरीजों ने पर्चे बनवाए। दोपहर 1:30 बजे तक 1325 लोगों ने पर्चे बनवाए। पर्चे बनवाने के बाद मरीजों की लाइन ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लग गई।
विज्ञापन


सबसे लंबी लाइन फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार और बाल रोग विशेष डॉक्टर राजेश तिवारी के कक्ष के बाहर लगी थी। डॉ तिवारी ने बताया कि आने वाले मरीजों से बुखार और वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या 80 फीसदी थी। कुछ बच्चे टाइफाइट से पीड़ित भी थे। फिजीशियन डॉ. अशोक ने बताया कि उनके पास भी बुखार, वायरल, डायरिया और हाथों, पैरों में खुजली के मरीज ज्यादा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित पांच मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पहले से ही इमरजेंसी के बेड फुल हैं। इससे चलत पांच मरीजों को दूसरे मंजिल पर बने वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। करीब पंद्रह दिन से अस्पताल में 1200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। सोमवार को मरीजों की संख्या में करीब सवा दो सौ का इजाफा हो गया। मरीजों की संख्या बढ़ने से सभी वार्ड करीब-करीब भर गए हैं।


बुखार से अधेड़ की मौत
कायमगंज (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गंाव महमदीपुर निवासी रामलखन (55) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनका इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। सोमवार को उनकी तबियत बिगड़ गयी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डा. आलोक शर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

-लोहिया अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, सोमवार को ओपीडी में 1410 मरीजों के रजिस्ट्रेशन हुए
-बुखार से पीड़ित पांच मरीज इमरजेंसी में भर्ती कराए गए, बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed