फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तीसराम मडैया की हजार हेक्टेयर जमीन गंगा में समाई

तीसराम मडैया की हजार हेक्टेयर जमीन गंगा में समाई

Thu, 14 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीसराम मडैया की हजार हेक्टेयर जमीन गंगा में समाई
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। गंगा मेें आई बाढ़ और धारा मुड़ने से तीसराम की मडैया का अस्तित्व लगभग समाप्त होने को है। गंगा की तेज धारा की चपेट में आने से 1036.2 हेक्टेयर जमीन गंगा में कट कर समा गई है। अब इस गांव में 34 में से 6 परिवार के अभी तक आवास सुरक्षित थे।
विज्ञापन


वह भी कटान की चपेट में आने की कगार पर है। इस कारण ग्रामीणों ने आवासों को तोड़कर पलायन करना शुरू कर दिया है। अलादपुर भटौली में रामगंगा से हो रहा कटान जलस्तर कम होने से थम गया है। लेकिन कटान में जिन किसानों के खेत कट गए है। उनका प्रशासन की ओर से सर्वे कराना अभी शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार हो जाने के बाद तीसराम की मडैया में तेजी से कटान हुआ। गंगा की धारा गांव की ओर मुड़ने से कटान और तेज हो गई थी। इस कारण गांव व खेत कट कर गंगा में समा गए। इस गांव में 34 परिवार रहते थे। 28 परिवार गांव कटने के कारण मकानों और झोपड़ियों को तोड़कर पलायन कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मंजीत, रामरहीश, अनार सिंह, रामदास, सुरेश चंद्र और सुरेंद्र के मकान बच गए थे। वह भी अब कटान तेज होने के कारण कटने की कगार पर पहुंच गए। इस कारण इन ग्रामीणों ने गुरुवार से मकान तोड़ना शुरू कर दिया।

वह घर में रखा सामान निकाल कर नाव से पड़ोसी गांव की सड़क किनारे और रिश्तेदारोें के यहां जाना शुरू कर दिया है। गंगा से हुए कटान की लेखपाल से सर्वे कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट में 1036.2 हेक्टेयर जमीन गंगा में कटने का जिक्र किया है। वहीं रामगंगा से अलादपुर भटौली में कटान हो रहा था। रामगंगा का जलस्तर कम होने के कारण कटान लगभग थम गया है। इस कारण इस गांव के लोगों ने राहत की सास ली।

खेत गंगा में समा गए अब मजदूरी का सहारा
अमृतपुर। तीसराम की मडैया में गंगा के कटान करने से खेत और गांव कट गया है। इस कारण इस गांव के लोगों के सामने अब आर्थिक संकट पैदा हो गया। ग्रामीण नरवीर, मिहीलाल, रामदास, मंजीत और किशनपाल का कहना है कि गंगा से हुए कटान में उनके खेत कट गए है। खेती कर वह परिवार का जीवन यापन करते थे। अब वह जरिया समाप्त हो गया है। परिवार को पालन पोषण करने के लिए अब मजदूरी करने का सहारा बचा है।


गंगा और रामगंगा का जलस्तर हुआ कम
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा का जलस्तर कम हो गया है। गंगा का जलस्तर 135.60 मीटर और रामगंगा का जलस्तर 134.70 मीटर पर आ गया है। नरौरा से गंगा में गुरुवार को 13008 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा में खो हरेली रामनगर से 1635 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

-अभी भी हो रहा लगातार कटान, बचे छह परिवार भी तोड़ने लगे मकान
-अलादपुर भटौली में रामगंगा की कटान थमी, जमीन का नहीं हुआ सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed