{"_id":"59bac9a54f1c1b37688b4948","slug":"15054135677-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ लोगों को मुहैया होगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ लोगों को मुहैया होगी छत
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर पालिका कायमगंज और नगर पंचायत कमालगंज में 206 लोगों को आवास बनवाने के लिए ढाई लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय ने इन लाभार्थियों की सूची सूडा कार्यालय लखनऊ भेज दी है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले में जिनके पास मकान नहीं हैं उन्हें मकान बनाकर और जिन लोगों के पास अपनी जगह है उन्हें मकान बनवाने के लिए सरकार धन मुहैया कराएगी।
इसके चलते नगर निकाय, नगर पालिका और जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय में लोगों ने आवेदन फार्म जमा किए थे। कायमगंज नगर पालिका और कमालगंज नगर पंचायत में करीबन 2000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन फार्म जमा किए थे।
विज्ञापन
जांच के दौरान कायमगंज नगर पालिका में 114 और नगर पंचायत कमालगंज में 92 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया, जिनके पास अपनी जमीन है लेकिन उनके पास घर बनवाने के लिए पैसे नहीं है। चयनित लोगों की सूची बनाकर डूडा ने सूडा कार्यालय भेज दी है।
पीओ अतुल यादव ने बताया कि कायमगंज और कमालगंज में 206 लाभार्थियों का चयन किया गया है। कार्य योजना बनाकर सूडा कार्यालय भेज दी है। जिले की नगर पालिका फर्रुखाबाद व नगर पंचायत शमसाबाद, कंपिल और नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में जमा हुए आवेदन पत्रों की जांच चल रही है।
-प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास के लिए दिया जाएगा ढाई लाख रुपया
-कमालगंज के 92 व कायमगंज के 114 लाभार्थियों की सूची सूडा को सौंपी गई
अमर उजाला ब्यूरो