फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गंगा व रामगंगा का जलस्तर घटने से कटान तेज

गंगा व रामगंगा का जलस्तर घटने से कटान तेज

Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
गंगा व रामगंगा का जलस्तर घटने से कटान तेज
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गंगा और रामगंगा का जलस्तर घटने से कटान तेज हो गई है, इसलिए ग्रामीण डरे हैं। कटान तेज होने के कारण अलादपुर भटौली के ग्रामीणों ने मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। अभी भी कई गांवों को जाने वाले रास्ते पर पानी भरा है। जान जोखिम में डालकर ग्रामीण पानी के बीच से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को नरौरा से 54868 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। जलस्तर 136.70 से कम होकर 136.45 मीटर पर आ गया है। पानी कम होने के कारण तीसराम की मडै़या में कटान फिर से शुरू हो गई है। यह गांव अब पूरी तरह कटने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिन लोगों के मकान गांव में अभी तक बचे थे। वह भी कटान की चपेट में आने की स्थिति मेें हैं। इस कारण ग्रामीण अपने मकानोें को खाली कर रिश्तेदार या दूसरी जगह जाने लगे हैं। रामगंगा में खो हरेली रामनगर से 3936 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी की मात्रा कम होने के कारण जलस्तर कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर 136.15 से कम होकर 136.10 मीटर पर आ गया है। पानी कम होने से रामगंगा ने अलादपुर भटौली, कोलासोता मेें कटान तेज है। अलादपुर भटौली में कटान तेजी से होने के कारण ग्रामीण रामदीन, दयाराम, शिवरतन, मनोज ने शुक्रवार को अपने मकान को तोड़ना शुरू कर दिया है।

गांव के लोग कटान से भयभीत है। गांव भुड्डन की मडै़या को जाने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है। इस कारण गांव के लोगों ने लकड़ी का पुल खुद बनाया है। इसके माध्यम से वह आवागमन कर रहे है। आशा की मडै़या मार्ग पर भरा पानी कम हो गया है। फिर भी इससे निकलने में खतरा है। इसके बावजूद ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे है।


बीमारियों से पीड़ित हैं ग्रामीण
बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग बीमारियों से पीड़ित हैं। गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने व घटने से गांवों में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे है। इस कारण बुखार, खासी, जुखाम, आंखों में जलन, पेट में दिक्कत जैसी बीमारियों से ग्रामीण परेशान हैं।

-नरौरा से 54868 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, इस कारण जलस्तर में गिरावट
-डरे हुए ग्रामीण तोड़ने लगे मकान, जलभराव से आवागमन में हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed