{"_id":"596f53514f1c1bc8118b4624","slug":"15004681215-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Updated Wed, 19 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा की रहने वाली महिला ने ससुरालीजनों के मारपीट करने व दहेज को लेकर उत्पीड़न करने की शिकायत पुलिस कप्तान से की। एसपी के आदेश पर रिपोर्टिंग सेल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विमला शर्मा उर्फ पूजा शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 30 नवंबर 2014 को उसका विवाह राहुल मिश्रा के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुरालवाले दहेज मांगने लगे। उसे घर से निकाल दिया। उसके पिता श्यामसुंदर शर्मा कानपुर नगर के संजय गांधी नगर नौबस्ता के रहने वाले हैं। इस वजह से कोर्ट में उसने दहेज उत्पीड़न का परिवाद वहां दर्ज कराया।
आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद यह लोग कानपुर नगर पहुंचे। दुबारा प्रताड़ित न करने की बात कहकर समझौता कर लिया। इसके बाद उसे ससुराल ले आए। कुछ दिनों बाद पुन: उत्पीड़न करने लगे। 8 जुलाई को उसे मारा-पीटा। स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार उसके डेढ़ साल का बेटा है। उसकी परवरिश कर पाना मुश्किल है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर रिपोर्टिंग सेल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चिक रपट कोतवाली फर्रुखाबाद भेजकर विवेचना कराई जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर नगर के लिए महत्वपूर्ण
-----------------------
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
पुलिस कप्तान ने दर्ज कराया रिपोर्टिंग सेल में मुकदमा,
कानपुर नगर के नौबस्ता क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो