फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 thousand rupees crossed from Tempo driver's account

टेंपो चालक के खाते से 15 हजार रुपये पार

Tue, 15 Oct 2019 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
15 thousand rupees crossed from Tempo driver's account
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। टेंपो चालक ने एटीएम से सोमवार दोपहर आठ हजार पांच सौ रुपये निकाले। इसके बाद वह शाम को फिर रुपये निकालने गए तो खाते में कम रुपये देख वह दंग रह गया। उसने मोबाइल में मैसेज देखा तो जानकारी हुई कि खाते से 15 हजार रुपये तीन बार में निकल गए हैं। टेंपो चालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी सोनू गुप्ता पुत्र शिव प्रकाश गुप्ता फतेहगढ़ मार्ग पर टेंपो चलाते हैं। सोनू का पंजाब नेशनल बैंक शाखा कमालगंज में खाता है। सोनू ने सोमवार दोपहर कस्बा चौराहे स्थित एटीएम से आठ हजार पांच सौ रुपये निकाले थे। इसके बाद सोनू अपने काम में व्यस्त हो गया। शाम चार बजे सोनू पीएनबी के एटीएम से दो हजार पांच सौ रुपये निकालने गया तो खाते में मात्र नौ सौ रुपये थे। जबकि उसके खाते में करीब 16 हजार रुपये होने चाहिए थे। सोनू ने जब अपना मोबाइल चेक किया तो उसमें मैसेज देख कर उसे जानकारी हुई। करीब तीन बजे तीन बार में उसके खाते से खाते से 15 हजार रुपये निकल गए। सोनू ने बैंक जाकर इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की तो उन्होंने उसे कस्टमर केयर नंबर देकर बात करने को कहा। कस्टमर केयर से बात करने पर पता चला कि कानपुर रोड फतेहगढ़ स्थित एमटीएम से यह रुपये तीन बार में निकाले गए। पीड़ित टेंपो चालक ने मामले की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने जांच करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed