फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 sued for assault and injury

Farrukhabad News: मारपीट कर घायल करने में 15 पर मुकदमा

Tue, 08 Aug 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
15 sued for assault and injury
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पारिवारिक विवाद के चलते एक पक्ष ने इकट्ठा होकर हमला बोलकर छह लोगों को घायल कर दिया। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मऊगरवाजा थाने के गांव अवाजपुर निवासी बादाम सिंह ने सोमवार देर रात परिवार के ही शकीन, छोटू, सोनू, अशोक, आलोक, अबोध, मोहित, नन्हे, धर्मेंद्र, बबलू, भुजवल, इंदल, सरला, गुड्डी देवी, कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि सुबह के वक्त भैंसों को चारा डाल रहे थे।
विज्ञापन

उसी समय आरोपी एकत्रित होकर गालियां देने लगेे। उन्होंने घेरकर जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया। बचाने आए परिवार के ओमकार, भीम, शैदेव, बादाम सिंह, अहिवरन, जमीर लहूलुहान हो गए। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed