{"_id":"605b63c78ebc3ece7a783519","slug":"15-quintal-groundnut-oil-223-liters-mustard-oil-farrukhabad-news-knp619659864","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 क्विंटल मूंगफली तेल, 223 लीटर सरसों तेल व 1.60 क्विंटल नमकीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 क्विंटल मूंगफली तेल, 223 लीटर सरसों तेल व 1.60 क्विंटल नमकीन सीज
विज्ञापन
होली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बाजारों में छापा मारा। इस दौरान चार नमूने भरे गए। 223 लीटर सरसों का तेल व 1.60 क्विंटल नमकीन सीज कर दी गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष कुमार राय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा व विमल कुमार के साथ खाद्य पदार्थों की चेकिंग की। फतेहगढ़ के बेवर रोड स्थित नगला कलार स्थित श्यामनगर निवासी सौरव मौर्य के दुर्गा नमकीन भंडार से 15.13 क्विंटल ब्रांडेड मूंगफली तेल नमूना लेने के बाद सीज कर दिया।
इसकी अनुमानित कीमत दो लाख 30,479 रुपये है। उन्हीं के प्रतिष्ठान से 20800 रुपये कीमत की एक क्विंटल 60 किलो नमकीन नमूना लेने के बाद सीज की गई। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सिरौली में प्रभु दयाल गुप्ता दुकान से सरसों के तेल का नमूना लेकर 30,105 रुपये कीमत का 223 किलो तेल सीज कर दिया।
विज्ञापन
वहीं अजीजलपुर में नन्हें की दुकान से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो- 8
गोशाला को निरीक्षण कर की गायों की पूजा
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर का निरीक्षण कर गायों को फूलों की माला पहनाकर पूजन किया। गोशाला में गंदगी मिलनेेे पर नाराजगी जताई और गोपालक बढ़ाने के निर्देश दिए। तीन गोवंश बीमार मिले। गोशाला में 844 गोवंश बताए गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सहभागिता के तहत गोवंश पालने और किसानों ने एक-एक क्विंटल भूसा दान करने का अनुरोध किया। गोशाला में पर्याप्त भूसा, दाना व अन्य सामग्री उपलब्ध पाई गई।(संवाद)