फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 e-rickshaws seized, fined Rs 1.75 lakh

Farrukhabad News: 15 ई-रिक्शे सीज, 1.75 लाख का जुर्माना

Wed, 02 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
15 e-rickshaws seized, fined Rs 1.75 lakh
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिले में ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया। कमियां मिलने पर 15 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया, जबकि 21 का चालान किया गया। इस दौरान 1.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से शहर के बस अड्डा के बाहर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह नेई-रिक्शा को रोककर ­प्रपत्र देखे। कमियां मिलने पर एआरटीओ प्रवर्तन ने चार ई रिक्शा को सीज कर दिया। इन पर 28 हजार रुपये जुर्माना और 16 हजार रुपये टैक्स लगाया।
विज्ञापन

वहीं यातायात प्रभारी ने 11 ई रिक्शों में कमियां पाए जाने पर सीज की कार्रवाई करते हुए कादरीगेट थाने में खड़ा कराया। इन पर 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 21 अन्य ई रिक्शाओं का चालान कर 95 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पंजीकरण न मिलने अथवा टैक्स जमा न करने वाले ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई की गई है। बताया कि अभियान चलाकर लगातार ऐसे रिक्शों को बंद किया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed