{"_id":"68bb2b58f51af711aa052405","slug":"146th-anniversary-of-arya-samaj-mandir-kaimganj-begins-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-129395-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आर्य समाज मंदिर कायमगंज का 146वां वार्षिकोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आर्य समाज मंदिर कायमगंज का 146वां वार्षिकोत्सव शुरू
विज्ञापन
फोटो-01, आर्य समाज मंदिर में हुए यज्ञ में शामिल लोग।संवाद
कायमगंज। आर्य समाज मंदिर कायमगंज का 146वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को यज्ञ अनुष्ठान से शुरू हुआ। आचार्य राम किशोर मेधार्थी के ब्रह्मत्व में 12 यजमानों ने वेद मंत्रों के साथ आहुतियां देकर ईश्वर की आराधना की।
यज्ञ उपरांत हुई सभा में गौ संरक्षण के लिए सक्रिय युवाओं को सम्मानित किया गया। इनमें नूतन चतुर्वेदी, आकाश कट्टर हिंदू, मनमोहन राणा, प्रगति तिवारी और हर्ष रस्तोगी शामिल रहे। एनसीसी की साहसी बालिका खुशबू मिश्रा व उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिथलेश अग्रवाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने वेद प्रचार यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः आर्य समाज मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी, आचार्य संजीव रूप, बहन अलका आर्या और आचार्य चंद्रदेव शास्त्री, डॉक्टर हरिओम आर्य, डॉ. हरिनंदन यादव, ब्लॉक प्रमुख अरुण दुबे, धर्मवीर रस्तोगी सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुलदीप आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।