फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   142 beneficiaries are not building houses even after taking installments

Farrukhabad News: किस्त लेकर भी आवास नहीं बना रहे 142 लाभार्थी

Sun, 28 Jul 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
142 beneficiaries are not building houses even after taking installments
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के 142 लाभार्थी ऐसे हैं, जो किस्त लेकर भी आवास नहीं बनवा रहे हैं। यह हाल तब है, जब उन्हें नोटिस भी दिए जा चुके हैं। अब विभाग कड़ा कदम उठाने जा रहा है। आवास न बनवाने वाले लाभार्थियों को अंतिम नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी वह लोग आवास नहीं बनवाते हैं तो उनसे ब्याज समेत वसूली होगी।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। जिले में अब तक करीब साढ़े 11 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। इनमें कई लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने किस्त तो ले ली, लेकिन आवास बनवाना शुरू ही नहीं किया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) के अधिकारियों ने ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। 80 ऐसे लाभार्थी मिले, जो प्रथम किस्त और 62 ऐसे लाभार्थी मिले, जो द्वितीय किस्त लेने के बाद आवास नहीं बनवा रहे हैं। इन लोगों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के सिटी लेवल टेक्निकल कमेटी (सीएलटीसी) नितिन सक्सेना ने बताया कि 142 लोग ऐसे हैं, जो किस्त लेकर भी आवास नहीं बनवा रहे हैं। इन लोगों को अंतिम नोटिस भेजकर आवास बनवाने के लिए कहा जाएगा। फिर भी यह लोग आवास नहीं बनाते हैं तो रिकवरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed