{"_id":"5c83f8ecbdec22146b5eb27f","slug":"141552152812-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: एक करोड़ से होगा पटेलपार्क का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: एक करोड़ से होगा पटेलपार्क का सुंदरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद शहर क्षेत्र के एकमात्र पटेल पार्क के लंबे समय से सुंदरीकरण की बाट जोह रहे शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने अमृत योजना के तहत पटेल पार्क के निर्माण के लिए बजट मंजूर कर दिया है। बजट मिलते ही पटेल पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
शहर का प्रमुख पटेल पार्क सालों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करीब डेढ़ साल पहले अमृत योजना के तहत आवास विकास सेक्टर बी के लिए 29.84 लाख, लोहिया नगर के लिए 30.07, राजीव गांधी नगर के लिए 18.07 और गीतापुरम पार्क के लिए 29.83 लाख रुपये मंजूर कर दिया गया था, लेकिन पटेल पार्क को इससे अछूता रखा गया।
इसको लेकर लोगों में रोष भी रहा। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने पटेल पार्क के सुंदरीकरण के लिए आर्किटेक्ट से नक्शा बनवाया और करीब एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। करीब एक सप्ताह पहले अमृत योजना के तहत पटेल पार्क के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ रुपये शासन ने मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन
शहर के एकमात्र पटेल पार्क का सुंदरीकरण होने से लोगों को सुबह-सुबह मार्निंग वॉक करने के लिए दिक्कत नहीं होगी। बच्चे भी पार्क में बैठकर झूलों आदि का लुत्फ उठा सकेंगे।
ईओ रश्मि भारती ने बताया कि अमृत योजना से पटेल पार्क के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। बजट मिलते ही सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया दिया जाएगा। पार्क में झूले, फाउंटेन, एलईडी लाइट, मिनी हाईमास्ट, पेयजल, योगा क्षेत्र और वाकिंग रूट के अलावा जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं भी होंगी।
खुशखबरी: एक करोड़ से होगा पटेल पार्क का सुंदरीकरण
करीब एक सप्ताह पहले शासन से जारी हुआ बजट