फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   14 couples tied the thread of life with each other

Farrukhabad News: 14 जोड़ों ने बांधी एक-दूजे से जीवन की डोर

Mon, 15 Jan 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
14 couples tied the thread of life with each other
फर्रुखाबाद। श्री मंगला गौरी सेवा समिति की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़ों ने एक-दूजे के साथ जीवन की डोर बांधी। नवदंपती को उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन

रविवार को गुरुगांव देवी मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। मंदिर के पास ही बने गेस्ट हाउस में वर व कन्या पक्ष के लोगों का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर बाद गेस्ट हाउस से एक साथ 14 बरातें निकलीं।
विज्ञापन

बैंडबाजे की धुन पर नाचते-गाते निकले बरातियों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। गुरुगांव देवी मंदिर में बरात पहुंचने पर वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला डाली। पुरोहित आचार्य शिव नारायण तिवारी ने एक साथ वर व कन्याओं को अग्नि के सात फेरे दिलाकर विवाह के बंधन में बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजकों ने उन्हें आशीर्वाद के साथ ही उपहार भेंट किए। इस अवसर पर संरक्षक मुन्नालाल, संयोजक अनूप गुप्ता, अध्यक्ष अनूप चौरसिया, सचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल कश्यप, उपाध्यक्ष नवनीत कनौजिया, सचिन यादव, गौरव तिवारी सीपू, लकी गुप्ता, अनिल कसेरे, दीपक बाजपेई, व सर्वेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।


ये बंधे विवाह के बंधन में

मुस्कान संग आकाश, शालिनी संग हिमांशु, मुस्कान संग सचिन शाक्य, जाह्नवी संग शिवम, खुशबू संग टिंकू, रेनू संग आकाश, चंदा संग अमन कुमार, सुनीता संग अवनीश, रीता संग रंजीत, प्रीती संग कुंवरपाल, नीतू संग संतोष, शिवानी संग सत्य प्रकाश, वंदना संग सचिन कुमार व बबली संग आनंद शर्मा।




यह मिला उपहार

डबल बेड, गद्दा, तकिया, अलमारी, बक्सा, कंबल, डिनर सेट, गैस-चूल्हा, प्रेस, प्रेशर कुकर, लंहगा, कुर्सी सेट, साड़ी जोड़ा, पायल, बिछिया, दरवाजे के बर्तन, रजाई, डाइनिंग टेबल, मेकअप बॉक्स, पर्स, शॉल, चूड़ा, सोने की नथ, पानी का कैंपर, दीवार घड़ी व हाथ की घड़ी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed