फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   136 crores owed to 13449 farmers

1.35 लाख उपभोक्ताओं को ब्याज छूट में मिलेगा लाभ

Mon, 01 Mar 2021 09:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
136 crores owed to 13449 farmers
जिले के 1.35 लाख उपभोक्ताओं पर 4 अरब 60 करोड़ रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। इसमें 13449 किसान हैं। किसानों पर नलकूपों का करीब 136 करोड़ की बकाएदारी है। ये बकाएदार एकमुश्त बिल जमा कर ब्याज में छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 31 जनवरी 2021 तक के बकाया बिलों पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। छूट के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 31 जनवरी 2021 तक बिल की बकायेदारी का 30 प्रतिशत और फरवरी का बिल भुगतान करने पर पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

इसके बाद उपभोक्ता को पूरा धन एक साथ जमा करने पर ही ब्याज में छूट दी जाएगी। जिनके बिल गलत हैं, उनको एक सप्ताह में ठीक करके योजना का लाभ दिया जाएगा।
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि शहर खंड क्षेत्र में 6542 उपभोक्ताओं पर दस हजार से अधिक बिजली बिल बकाया है। इन पर करीब 74 करोड़ रुपये बकाया है। ग्रामीण खंड फर्रुखाबाद क्षेत्र में 1 लाख चार हजार उपभोक्ताओं पर करीब 238 करोड़ और 10949 किसानों (निजी नलकूप उपभोक्ता) पर 130 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज खंड क्षेत्र के 12 हजार घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 12 करोड़ और 2500 किसानों (निजी नलकूप उपभोक्ता) पर छह करोड़ 25 लाख रुपये बिल बकाया है।
एक मुश्त समाधान योजना के तहत पहले दिन एक भी उपभोक्ता का पंजीकरण नहीं हो पाया। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि वेबसाइट न चलने से पंजीकरण नहीं हो पाया है। मंगलवार से पंजीकरण कराया जाएगा।
विभिन्न मांगों को लेकर टीजीटू (टेक्नीशियन ग्रेड-2) कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। सोमवार को सभी टीजीटू दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा एमडीए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने चले गए।
इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कैश काउंटर बंद रहे। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि माह के पहले दिन बिल बहुत कम जमा होते हैं। इससे कैश काउंटर बंद होने से कोई खास दिक्कत नहीं हुई।

जो बिल जमा करने आए, उनके बिल अपने कार्यालय में लेखाधिकारी की आईडी से जमा कराए गए। एक्सईएन ग्रामीण हरिबरण सिंह ने बताया कि जो लोग बिल जमा करने आए। उनका बिल कार्यालय में ऑनलाइन जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed