Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   132 kg of coloured waste seized, four samples taken

Farrukhabad News: 132 किलो रंगीन कचरी सीज, चार नमूने लिए

Fri, 20 Feb 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 20 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
132 kg of coloured waste seized, four samples taken
शमसाबाद। होली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को टीम ने शमसाबाद और चिलसरा में अभियान चलाया। इस दौरान 132 किलो रंगीन कचरी सीज की गई और उसके नमूने लिए गए। साथ ही 5 दुकानदारों को व्यवस्था सुधारने के लिए नोटिस भी दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह और बृज मोहन गुप्ता की टीम ने शमसाबाद में सुनील कुमार की दुकान से 3500 रुपये कीमत की 70 किलो रंगीन कचरी सीज की। इसका एक नमूना भी जांच के लिए लिया गया। सनी भारद्वाज की दुकान से 1100 रुपये की 22 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई। इसका भी एक नमूना लिया गया। चिलसरा में राशिद खां की दुकान से 1000 रुपये की 20 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की गई। यहीं के बाजार में रंजीत की दुकान से भी 1000 रुपये कीमत की 20 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई। इन सभी दुकानों से रंगीन कचरी के नमूने लिए गए। इस अभियान में कुल 132 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के भोलेपुर में ओमप्रकाश अग्रवाल के प्रतिष्ठान में साफ-सफाई, लाइसेंस और कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की कमी मिली। भोलेपुर में लक्ष्मी स्वीट, जय माता दी स्वीट्स पर गंदगी, लाइसेंस की कमी और खुला डस्टबिन जैसी अनियमितताएं पाई गईं। चिलसरा में रंजीत की दुकान पर गंदगी के साथ खाद्य और अखाद्य पदार्थों का एक साथ भंडारण था। शमसाबाद में सनी भारद्वाज के यहां खाद्य पदार्थ सीधे जमीन पर रखे थे। इन सभी दुकानदारों को सुधार करने की चेतावनी के साथ नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed