फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कायमगंज में बनेगा 50 बेड का शेल्टर होम

कायमगंज में बनेगा 50 बेड का शेल्टर होम

Sat, 09 Feb 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज में बनेगा 50 बेड का शेल्टर होम
फर्रुखाबाद। शहरी बेघरों को सिर छिपाने के लिए कायमगंज क्षेत्र में 50 बेड का आश्रय स्थल (शेल्टर होम) जल्द ही बनवाया जाएगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय की ओर से सीएनडीएस संस्था शेल्टर होम का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराएगी।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय फतेहगढ़ के पास बने 100 बेड के शेल्टर होम की तर्ज पर जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) ने कायमगंज में भी 50 बेड का शेल्टर होम बनवाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएनडीएस संस्था इसका निर्माण कार्य कराएगी। सीएनडीएस संस्था ने करीब सवा दो करोड़ की लागत का शेल्टर होम बनवाए जाने का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है। शेल्टर होम बनवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज के पास जगह भी चिह्नित कर ली गई है। शेल्टर होम की देखरेख नगर पालिका प्रशासन और डूडा कार्यालय मिलकर करेगा। एनजीओ के माध्यम से शेल्टर होम का संचालन होगा।
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने बताया कि कायमगंज में करीब सवा दो करोड़ की लागत से बनने वाले शेल्टर होम का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। लगभग दो माह बाद शेल्टर होम का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं होंगी
शेल्टर होम में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था, फैमिली रूम, बेड, चादर, रजाई-गद्दा, भोजन बनाने को किचन, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगे होंगे। प्रबंधक और चौकीदार भी रखे जाएंगे। बेघरों के लिए नि:शुल्क व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed