फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ग्राम पंचायत सरह व रमापुर जसू के सचिवों का वेतन रुका

ग्राम पंचायत सरह व रमापुर जसू के सचिवों का वेतन रुका

Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सरह व रमापुर जसू के सचिवों का वेतन रुका
राजनैतिक बैनर-पोस्टर लगे मिले, सचिवों का वेतन रुका
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सरह व रमापुर जसू में की गई कार्रवाई
- जिलाधिकारी व डीपीआरओ ने किया था निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही ग्राम पंचायतों से राजनैतिक बैनर पोस्टर हटाने व बूथों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सरह के बूथ पर अव्यवस्था मिली, जबकि 72 घंटे बीत जाने के बाद भी डीपीआर को रमापुर जसू में बैनर-पोस्टर लगे मिले। इससे दोनों सचिवों के वेतन पर रोक लगा दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड वार आयोजित बैठकों में मतदान केंद्रों व बूथों पर मूलभूत सुविधाएं ठीक करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिलाधिकारी मोनिका रानी को 14 मार्च के निरीक्षण के दौरान राजेपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सरह के बूथ पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त नहीं मिलीं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए काम में शिथिलता व लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी के वेतन रोकने के आदेश दिए थे। इसके अलावा 11 मार्च की शाम आचार संहिता लागू होते ही ग्राम पंचायतों में राजनैतिक दलों वाले बैनर, पोस्टर हटाने के साथ ही पेंटिंग को लाल रंग से पुतवाने के निर्देश जारी किए गए। 12 मार्च को डीपीआरओ के निरीक्षण के दौरान शमसाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत रमापुर जसू में राजनैतिक दलों के पोस्टर लगे पाए गए। डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि डीएम के आदेश पर सरह के ग्राम विकास अधिकारी आलोक दुबे का 14 मार्च से जबकि रमापुर जसू के सचिव रामवीर शाक्य का 12 मार्च से कार्यपूर्ण होने का प्रमाणपत्र देने की तिथि तक वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed