{"_id":"5c6af4b4bdec22738b6af088","slug":"121550513332-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधि निरीक्षक ने ब्लड बैंक का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधि निरीक्षक ने ब्लड बैंक का लिया जायजा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए केंद्रीय औषधि निरीक्षक ने सोमवार को जायजा लिया। उन्होंने ब्लड बैंक में रक्त की स्थिति और कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। अगले पांच वर्ष के लिए लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक के लाइसेंस का नवीनीकरण होना है। पहले ब्लड बैंक लोहिया अस्पताल के प्रथम तल पर था, अब ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट हो गया है।
सोमवार को केंद्रीय औषधि निरीक्षक दिलीप कुमार लोहिया अस्पताल पहुंचे और उन्होंने ब्लड बैंक का जायजा लिया। वहां देखा कि किस ग्रुप का कितना ब्लड है व अन्य व्यवस्थाएं भी चेक की। इस दौरान उन्हें पता चला कि ब्लड बैंक में कर्मचारियों की संख्या कम है। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार, डा. अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।