{"_id":"5c4f36f6bdec224bff241549","slug":"121548695286-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागा संतों ने तलवारबाजी के दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागा संतों ने तलवारबाजी के दिखाए करतब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में सोमवार को पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संतों ने पेशवाई निकाली। इस दौरान नागा संतों के तलवारबाजी का करतब आकर्षण का केंद्र रहा। पेशवाई का मेले में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
रामनगरिया मेले में पंचदशनाम जूना अखाड़ा की पेशवाई दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। इसमें जनपद बरेली, नैमिषारण्य, हरियाणा, दिल्ली, पीलीभीत, लखीमपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, टनकपुर से आए नागा संत शामिल थे। संतों ने तलवारबाजी के करतब शुरू किए तो देखने वालों की भीड़ लग गई। संत के ऊपर खड़े होकर साधु के अनूठे करतब आकर्षण का केंद्र रहे। पेशवाई जूना अखाड़ा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार त्रिपाठी, दरोगा अंगद सिंह ने भी माला पहनाकर संतों का स्वागत किया। करीब दो घंटे बाद तट पर पहुंचे संतों ने मां गंगा को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद हर-हर महादेव की गूंज के साथ पेशवाई का समापन किया गया। इस दौरान पेशवाई के आगे सफाई कर्मी झाड़ू लगाते रहे। वहीं, सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात रहा। संत रामदास, सुरेश गिरी, गोविंद दास, नरायन गिरी, भीमदास, सावन गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से पंडों की दिक्कतें बढ़ीं
गंगा का जलस्तर लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी बढ़ने घाट बनाए पंडों की दिक्कतें बढ़ गईं। घाटों पर लगी टटिया तक फिर पानी पहुंच गया। इससे पंडों को टटिया उखाड़कर पीछे हटानी पड़ीं।