{"_id":"5c2fab77bdec22570e790d3e","slug":"121546627959-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरुद्ध खनन करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम विरुद्ध खनन करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भट्ठा एसोसिएशन के साथ खनन के संबंध में बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी ने भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को खनन को नियमानुसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध खनन होने पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बिना रॉयल्टी जमा किए मिट्टी का खनन न करें। इसमें गंभीर कार्रवाई की जाएगी। खनन करने से पहले स्वच्छता प्रमाण पत्र अवश्य स्वीकृत करवा लें। इसके नियमों का पालन सही ढंग से किया जाना चाहिए। स्वच्छता प्रमाणपत्र दिखावे भर के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास की रॉयल्टी दस प्रतिशत अनिवार्य रूप से जमा करवा दें। इससे पहले खनन न करें। उन्होंने कहा खनन से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि समस्या होती है तो आपस में सामंजस्य से मामले को सुलझा लें। इस दौरान जिला खनन अधिकारी डॉ. सुशील कुमार व भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नियम विरुद्ध खनन करने पर होगी कार्रवाई
अपर जिलाधिकारी ने बैठक में भट्ठा एसोसिएशन पदाधिकारियों को दिए निर्देश